Skip to content

फादर्स डे पर सेल्फी विद फादर प्रतियोगिता का आयोजन

अबोहर- मेरी पहचान आप से पापा, क्या कहूं आप मेरे लिए क्या हो। रहने को है ये पैरों के नीचे जमीन, पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो। उपरोक्त पक्तियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सुंदर नगरी गली नं 2 स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से फादर्स डे पर सेल्फी विद फादर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी व हाई विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपने अपने पिता जी के साथ सेल्फी लेकर स्कूल को वाट्सएप के माध्यम से भेजी। विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर सुंदर सेल्फी भेजी गई। सेल्फी इतनी ज्यादा शानदार थी कि उनमें से सर्वश्रेष्ठ सेल्फी चुनना काफी मुश्किल रहा।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता मे कक्षा केजी 1 की हरनूर की सेल्फी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ आठवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान की सेल्फी ने भी पहला स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा की छात्रा गरिमा व सातवीं कक्षा की छात्रा हरमन की सेल्फी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पांचवी कक्षा की छात्रा गौरी, छठी कक्षा के दक्ष भाटिया, कक्षा सातवीं की जन्नत व कक्षा आठवीं की सिमरन  ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल श्री कालड़ा ने विद्यार्थियों से अपने माता पिता का सदैव सम्मान करने की अपील की।