स्कूल के 5 विद्यार्थियों दिए सवालों केसबसे पहले जवाब
अबोहर-कोविड 19 के कारण बंद पड़े स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई करवाने व अन्य गतिविधियां आदि करवाने के लिए भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि यह क्विज प्रतियोगिता ऑनलानइ वाट्सएप गु्रप के माध्यम से करवाई गई। स्कूल द्वारा तीन फोटो भेजी गई जिसमें पूछे गए सवाल का जबाव विद्यार्थियों ने जल्द जल्द देना था। प्रतियोगिता को लडक़े व लड़कियों दो कैटागिरी में बांटा गया। लड़कियों की कैटागिरी में दसवीं कक्षा की छात्रा रिया वधवा ने पहले सवाल का जवाब सबसे पहले दिया। इसी प्रकार दूसरे व तीसरे सवाल का जवाब कक्षा नौवीं की छात्रा दिया गोयल ने सबसे पहले दिया। लडक़ों की कैटागिरी में दसवीं कक्षा के छात्र साहिल ने पहले सवाल का जवाब सबसे पहले दिया। इसी प्रकार कक्षा आठवीं के छात्र हर्षवर्धन ने दूसरे सवाल का जवाब सबसे पहले दिया। कक्षा सातवीं के छात्र अंकुश ने तीसरे सवाल का जवाब सबसे पहले दिया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बधाई दी।





