Skip to content

टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता में मनीषा, हरमनप्रीत व नीरू सेतिया ने पाया पहला स्थान

अमृत स्कूल की ओर से रविवार को ऑनलाइन करवाई गई थी प्रतियोगिता
स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से रविवार को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसका नाम था टंग ट्विस्टर यानि जीभ मरोड़। प्रतियोगिता में मनीषा देवी, नीरू सेतिया व हरमनप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया।
जानकारी देते हुए प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आपकी अपनी मरजी से चुने हुए क जीभ मरोड़ को 20 सेकेंड तक तेजी से बोलना था। प्रतियोगिता को तीन आयु गु्रप में बांटा गया था। पहला 10 से 15, दूसरा 16 से 25 व तीसरा 26 से 50। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को सभी प्रतियोगियों ने अपनी अपनी वीडियो स्कूल के फेसबुक पेज पर उपलोड करनी शुरू कर दी। श्री कालड़ा ने बताया कि इतनी वीडियो को देखने के बाद उनमें से सर्वश्रेष्ठ वीडियो को चुनना उनके लिए मुश्किल था। सभी प्रतियोगियों ने अपने हुनर को अपने अपने अंदाज में खूबसूरती से पेश किया। पहले आयु ग्रुप में मनीषा देवी ने पहला स्थान तथा जशन सरवा ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे आयु ग्रुप मेंं स्कूल की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने पहला तथा लवप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे आयु ग्रुप में श्रीमति नीरू सेतिया ने पहला व श्रीमति सोनिया बजाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा छठी कक्षा की छात्रा नवदीप कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। श्री कालड़ा ने सभी विजेताओंं  को बधाई दी और अन्य प्रतियोगियों को शुभकामनाएं भेंट की।