Skip to content

65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेलों में अमृत स्कूल की कविता ने पाया पहला स्थान

  • आयु गु्रप अंडर 17 टीम ने पूरे पंजाब में पाया दूसरा स्थान

अबोहर- स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा कविता ने पटियाला में आयोजित योगा प्रतियोगिता के दौरान रिदमिक योगा में पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ आयु ग्रुप अंडर 17 टीम में शामिल इसी कक्षा की कविता व मुस्कान ने पूरे पंजाब में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेलों के तहत राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन पटियाला के शकुंतला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक करवाया गया। प्रतियोगिता में पूरे पंजाब के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अमृत स्कूल की छात्रा कविता ने रिदमिक योगा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा आयु ग्रुप अंडर 17 में शामिल कविता व मुस्कान ने पूरे पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को ट्राफी व मैडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने प्रार्थना सभा के दौरान दोनों छात्राओं को सम्मानित किया व उनकी इस उपलिब्ध के लिए योग कोच श्री जयदेव योगी, योग अध्यापक मिस पूजा व समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की।