Skip to content

65वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छाए अमृत स्कूल के विद्यार्थी

अबोहर- स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय 65वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अमृत स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रिंसिपल श्री सुनील कालड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता पूरे जिले के लगभग 50 स्कूलों की 66 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहले दिन लड़कियों के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए। अंडर 14 आयु गु्रप में अमृत माडल स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसी आयु ग्रुप की कविता ने व्यक्ति तौर व रिदमिक योग में पहला स्थान हासिल किया। मुस्कान ने व्यक्ति तौर पर पहला व कलात्मक योग में दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं को चयन राज्य प्रतियोगिता के किया गया, जो पटियाला में होगी। इसके अलावा लडक़ों की अंडर 14 आयु वर्ग प्रतियोगिता मेंं भी अमृत माडल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के लवनीत ने व्यक्ति तौर पर दूसरा व चंदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों का चयन पटियाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। व्यक्ति तौर पर वारिस ने पहला व अगम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा के अध्यापक सूरज प्रकाश, पंकज कुमार, पूनम जाखड़ व योग गुरू जयदेव योगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रिंसिपल श्री कालड़ा ने स्कूल के शानदार प्रदर्शन के लिए योग गुरू जयदेव योगी, योग कोच पूजा, शारीरिक शिक्षा विभाग के सूरज प्रकाश, पंकज कुमार सहित सभी स्टाफ को बधाई प्रेषित की।