Skip to content

बच्चों ने वेस्ट मटीरियल से तैयार की साजो सामान की चीजें

Attachments

बच्चों ने वेस्ट मटीरियल से तैयार की साजो सामान की चीजें
अबोहर- स्थानीय सुदंर नगरी स्थित अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी विभाग में शुक्रवार को वेस्ट मटीरियल से उपयोगी सामान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया।
प्रिंसिपल श्रीमति श्यामली कालड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने वेस्ट मटीरियल से चरखा, दीवार पर लटकाने वाली काफी चीजें, पानी निकालने वाली मशीन, लैंप, रोबोट, कूलर, वाटर हार्वेस्टिंग हाउस, फोटो फ्रेम के अलावा विभिन्न प्रकार की साजो सामान वाली चीजें तैयार की। प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया। पहले भाग में पहली से दूसरी कक्षा के विद्यार्थी तथा दूसरे भाग में तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। पहले भाग से पहली कक्षा की सोनिया, अवि, दीपिका, व आयूष, दूसरी कक्षा के प्रशांत सोनी, संध्या, अमनप्रीत, पीयूष को विजेता घोषित किया गया। दूसरे भाग से तीसरी कक्षा की ऐंजलीन, प्रिंस व खुशकरन, चौथी कक्षा के अरमान, गुरआजीज व कुसुम, पांचवीं कक्षा के नवदीप, वंशिका, अर्शदीप कौर व नक्ष को विजेता घोषित किया गया। प्रिंसिपल श्रीमति कालड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे अपने घरों में पड़े वेस्ट मटीरियल को इधर उधर फेंकने की बजाय उसे किसी न किसी प्रयोग में लाए। ऐसा करने से आपके आसपास सफाई भी रहेगी।