Skip to content

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिमरन ने जीता गोल्ड

अबोहर- स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने मौजगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर अपने साथ स्कूल व माता पिता का नाम भी रोशन किया है।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मौजगढ़ के एवीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें सिमरन ने आयु ग्रुप अंडर-17, भार गु्रप 73 किग्रा में अपनी प्रतिद्विंदी संजना को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। सिमरन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो कि आगामी दिनों में फरीदकोट में आयोजित होगी। सिमरन के पिता श्री मनजीत सिंह बेदी ने बताया कि उनका सपना है कि उनकी बेटी देश की ओर से ओलपिंक में भाग ले और वहां भी गोल्ड जीतकर अपने स्कूल, माता पिता, पंजाब व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सिमरन की कड़ी मेहनत व उनके कोच श्री हरपिंदर सिंह को दिया।  प्रिंसिपल श्री कालड़ा ने सिमरन की इस सफलता के लिए उसके माता पिता, कोच हरपिंदर सिंह व स्कूल स्टाफ को बधाई प्रेषित की।