- आयु गु्रप अंडर 17 में शामिल वारिस गर्ग का चयन नेशनल खेलों के लिए हुआ
अबोहर- स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लडक़ों की अंडर 14 व अंडर 17 योगा टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर पूरे राज्य में स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आयु ग्रुप अंडर 17 में शामिल वारिस गर्ग का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेलों के तहत राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन पटियाला के शकुंतला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक करवाया गया। प्रतियोगिता में पूरे पंजाब भर से 21 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अमृत स्कूल की योगा टीम ने अंडर 14 व अंडर 17 योगा टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्र वारिस गर्ग के शानदार प्रर्दशन के लिए उसका चयन राष्ट्रीय स्तर योग प्रतियोगिता के लिए किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए 5 खिलाडिय़ों की टीम बनाई जाती है, जिसमें वारिस ने चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह में कलकत्ता में होगा। विजेताओं को ट्राफी व मैडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के योगा कोच जयदेव योगी ने इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाई। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल श्री सुनीत कालड़ा ने सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया व उनकी इस उपलिब्ध के लिए योग कोच श्री जयदेव योगी, योग अध्यापक मिस पूजा व समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की।

